देशभर में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में लगातार 7वें दिन हुई वृद्धि
सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार 7वें दिन बढ़ोतरी की। मुंबई में पेट्रोल की कीमत मेट्रो शहरों में सबसे ज़्यादा ₹110.41/लीटर और कोलकाता में ₹105.09/लीटर जबकि दिल्ली में ₹104.44/लीटर हो गई है। गौरतलब है कि अक्टूबर में अब तक पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 9 बार बढ़ोतरी हो चुकी है।
read more at ANI


