भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल के पिता का निधन
पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया है कि उनके पिता अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल का रविवार को निधन हो गया। पार्थिव के पिता को ब्रेन हैमरेज के कारण अहमदाबाद (गुजरात) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई पूर्व क्रिकेटर व मौजूदा क्रिकेटर्स ने पार्थिव के पिता के निधन पर शोक जताया है।
read more at हिन्दुस्तान


