निर्माता अभिषेक पाठक की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे 'प्यार का पंचनामा 2' के ऐक्टर्स
फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के निर्माता अभिषेक पाठक और ऐक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय की रिसेप्शन पार्टी में फिल्म के कलाकारों ने शिरकत की। शिवालिका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं जिनमें ऐक्टर कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, ऐक्ट्रेस नुशरत भरूचा और इशिता राज नज़र आईं। गौरतलब है, अभिषेक और शिवालिका की शादी 9 फरवरी को गोवा में हुई थी।
read more at Hindustan Times


