टाटा मोटर्स ने पूरा किया फोर्ड के साणंद मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का ₹726 करोड़ का अधिग्रहण
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि गुजरात के साणंद में स्थित फोर्ड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का अधिग्रहण पूरा हो गया है। टाटा मोटर्स ने अपनी सहायक कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के ज़रिए ₹725.7 करोड़ में इस प्लांट का अधिग्रहण किया है। गौरतलब है कि इस अधिग्रहण सौदे में ज़मीन, मशीनरी व पात्र कर्मचारियों का हस्तांतरण शामिल है।
read more at हिन्दुस्तान


