महारानी एलिज़ाबेथ-II की अंत्येष्टि के दौरान रो पड़ीं मेगन मर्कल, आंसू पोंछती दिखीं
डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्कल सोमवार को महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि के दौरान रो पड़ीं। पति प्रिंस हैरी और राजघराने के अन्य सदस्यों के साथ महारानी की अंत्येष्टि में पहुंचीं मर्कल उस वक्त भावुक हो गईं जब महारानी के ताबूत को वेलिंगटन आर्च में एक शव वाहन पर रखा जा रहा था। कुछ तस्वीरों में मर्कल अपने आंसू पोंछती दिखी।
read more at mirror


