धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मेन गेट व दीवारों पर बंधे मिले खालिस्तान के झंडे
धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार व दीवारों पर रविवार सुबह खालिस्तान के झंडे बंधे मिले। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) खुशाल शर्मा के मुताबिक, विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडों को हटा दिया गया है। बकौल शर्मा, "यह पंजाब से आए कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। हम मामले में केस दर्ज करने जा रहे हैं।"
read more at ABP न्यूज़


