Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविशील्ड की 2 खुराकों के बीच अंतर घटाने संबंधी खबरों को केंद्र ने किया खारिज

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 23 September 2021
निजी टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड लगवाने वालों के लिए 2 खुराकों का अंतराल घटाने संबंधी खबरों को एनटीएजीआई के कोविड-19 कार्यकारी समूह के अध्यक्ष डॉक्टर एन.के. अरोड़ा ने नकार दिया है। उन्होंने कहा, "विभिन्न श्रेणियों के लिए नियम अलग नहीं हो सकते...विज्ञान ऐसे काम नहीं करता।" फिलहाल कोविशील्ड की दूसरी डोज़ 12 हफ्ते के अंतराल पर लगती है।