चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों पर लगा अपर सर्किट
अदाणी ग्रीन एनर्जी द्वारा तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों पर अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयर बीएसई पर 5% की तेज़ी के साथ ₹998.10/शेयर पर पहुंच गए। गौरतलब है कि अदाणी ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 319% बढ़कर 2022-23 की चौथी तिमाही में ₹507 करोड़ रहा है।


