एमपी में बस के पुल से नदी में गिरने से हुई कम-से-कम 12 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को बताया कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज़ की बस के धार में पुल से नर्मदा नदी में गिरने से कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग बचा लिए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बस में 40 लोग सवार थे और ओवरटेकिंग के दौरान बस अनियंत्रित हुई थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


