भारतीय नौसेना में 'अग्निपथ' योजना के तहत पहले बैच में 20% उम्मीदवार महिलाएं होंगी: अफसर
भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 'अग्निपथ' योजना के तहत 'अग्निवीरों' के पहले बैच में 20% उम्मीदवार महिलाएं होंगी। अधिकारियों के मुताबिक, इन महिलाओं को नौसेना की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा। गौरतलब है कि वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पिछले महीने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि 'अग्निवरों' की भर्ती जेंडर न्यूट्रल होगी।
read more at लेटेस्टली


