Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के आरोप में बीएमसी के 55 कर्मचारी बर्खास्त, 134 हुए सस्पेंड

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 31 January, 2023
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले बीएमसी ने भ्रष्टाचार के आरोप में 55 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है जबकि 134 को निलंबित कर दिया है। बीएमसी ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दायर 142 मामलों में कुल 200 कर्मचारी शामिल हैं और अन्य 105 मामलों में केस दर्ज करने के लिए निकाय ने अपनी स्वीकृति दी है।