पूर्वी यूरोप में कोविड-19 संक्रमण के मामले 2 करोड़ तक पहुंचे
पूर्वी यूरोप में कोविड-19 संक्रमण की संख्या रविवार को 2 करोड़ के पार पहुंच गई। बकौल रिपोर्ट, पूर्वी यूरोप के देशों में टीकाकरण की दर सबसे कम है। अभी तक आधी से भी कम आबादी को वैक्सीन की एक खुराक मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, लॉकडाउन हटने के बाद यूरोप में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़े हैं।


