देश का विदेशी मुद्रा भंडार $4.53 बिलियन बढ़कर $588.78 बिलियन पर पहुंचा
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार $4.532 बिलियन बढ़कर $588.780 बिलियन पर पहुंच गया। वहीं, देश का गोल्ड रिज़र्व $494 मिलियन घटकर $45.657 बिलियन रह गया। इसके अलावा इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड के पास रखा देश का करेंसी रिज़र्व $4 मिलियन घटकर $5.172 बिलियन रह गया।
read more at Moneycontrol हिन्दी


