Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के ज़हरीली शराब मामले में मास्टरमाइंड को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

short by अनिल कुमार / on Saturday, 31 December, 2022
बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब मामले में कथित मास्टरमाइंड राम बाबू को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार से भागकर दिल्ली में छिपा था। गौरतलब है, हाल ही में सारण में ज़हरीली शराब पीने से कम-से-कम 50 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 126 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया था।