Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंसाग्रस्त सूडान से 135 भारतीयों का 7वां जत्था जेद्दाह पहुंचा, अब तक 1,200+ लोग निकाले गए

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 27 April, 2023
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट कर बताया है कि हिंसाग्रस्त सूडान से 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत 135 भारतीयों का 7वां जत्था सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंच गया है। इसके साथ ही अब तक 1,200 से अधिक भारतीयों को सूडान से निकाला जा चुका है। गौरतलब है, सूडान से बचाए गए भारतीयों के दो जत्थे भारत पहुंच चुके हैं।
read more at Twitter