भारत-न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल मैच से पहले क्या है मुंबई के मौसम का पूर्वानुमान?
वनडे विश्व कप 2023 में बुधवार को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। 'एक्यूवेदर' के अनुसार, मुंबई में बुधवार को हल्की धुंध के साथ धूप खिली रहेगी और मौसम गर्म रहेगा। बारिश की संभावना 1% है और बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तापमान 33° से 36° के बीच रहेगा।
read more at जनसत्ता


