Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्कूल छोड़कर काम करने वाले बच्चों को पेड़ों के नीचे पढ़ा रहे हैं बंगाल के शिक्षक

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 27 August, 2024
पश्चिम बंगाल के अंगशुमन ठाकुर नामक प्रोफेसर स्कूल छोड़कर काम करने वाले बच्चों के लिए 'अनिर्वाना गाछेर स्कूल' नाम से स्कूल चलाते हैं और उन्हें पेड़ों के नीचे पढ़ाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान आदिवासी बच्चों के पढ़ाई छोड़ने के बाद ठाकुर ने यह स्कूल शुरू किया और आज उनके स्कूल में 105 बच्चे हैं। स्कूल शांतिनिकेतन से प्रेरित है।
read more at The Better India