'मम्मी की रोटी से ज़्यादा गोल रोटी' बनाते वैभव सूर्यवंशी का वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान रॉयल्स ने अपने 15-वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रोटी बनाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में वैभव ने कहा, "मास्टरशेफ वैभव...रोटी बना सकता हूं...उससे ज़्यादा बनाना नहीं आता।" उन्होंने आगे कहा, "यह मम्मी की रोटी से ज़्यादा...गोल है।" वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "बॉलर्स को भी गोल-गोल घुमाता है और...रोटी भी।"
read more at हिन्दुस्तान


