पिता मुझे लॉन्च नहीं करना चाहते थे, स्क्रीन टेस्ट देने की बात जानकर फिल्म ऑफर की: ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन ने 'गलाटा प्लस' से कहा है कि उनके पिता व फिल्ममेकर राकेश रोशन उन्हें लॉन्च नहीं करना चाहते थे। ऋतिक ने कहा, "उन्होंने बार-बार कहा, 'तुम्हारे लिए फिल्म नहीं बनाऊंगा, जो करना है खुद करो'। मैंने स्क्रीन टेस्ट दिए, काम ढूंढ रहा था।" बकौल ऐक्टर, स्क्रीन टेस्ट की बात जानकर उनके पिता ने फिल्म ऑफर की थी।


