मणिपुर में उग्रवादियों ने सोते समय की मैतेई समुदाय के पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की हत्या
बिष्णुपुर (मणिपुर) में शुक्रवार रात उग्रवादियों ने मैतेई समुदाय के पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की सोते समय हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतक एक राहत शिविर में रह रहे थे और स्थिति में सुधार होने के बाद शुक्रवार को घर लौट आए थे। वहीं, ज़िले में कई जगह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी होने की खबरें हैं।
read more at भाषा


