Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं बिहार की बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह जिनका पेरिस ओलंपिक्स के लिए हुआ चयन?

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 21 June, 2024
बिहार की जमुई सीट से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए चयन हुआ है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ हैं और उन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री व बांका (बिहार) सीट से सांसद रहे दिग्विजय सिंह (दिवंगत) की बेटी हैं।