Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभी केंद्र के अफसरों का सर्वाधिक वेतन कितना है और यह 8वें वेतन आयोग से कितना बढ़ सकता है?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 18 January, 2025
अभी केंद्र के सबसे वरिष्ठ अधिकारी कैबिनेट सचिव की बेसिक सैलरी सर्वाधिक ₹2.5 लाख/माह (पे लेवल 18) है। वहीं, पे लेवल 17 वाले अधिकारियों को ₹2.25 लाख/माह बेसिक सैलरी मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के चलते पे लेवल 18 और 17 के लिए बेसिक सैलरी बढ़कर क्रमश: ₹3 लाख/माह और ₹2.7 लाख/माह हो सकती है।