Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रंप की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने हटाई 'सबसे विनाशकारी राष्ट्रपति' वाली टिप्पणी

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 7 November, 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद वॉशिंगटन में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत केविन रुड ने उन पर की गई अपनी पुरानी टिप्पणी को हटा लिया है। 2020 में रुड ने ट्रंप को 'इतिहास का सबसे विनाशकारी राष्ट्रपति' कहा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री रुड ने गुरुवार को कहा कि उनके विचार ऑस्ट्रेलियाई सरकार के विचार नहीं दर्शाते हैं।
read more at Reuters