Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 7 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली संचालन की अनुमति, एमबीबीएस की सीटें बढ़कर हुई 10,500

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 1 August, 2024
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने उत्तर प्रदेश के 7 नए मेडिकल कॉलेजों को इसी सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दे दी है। ये कॉलेज बिजनौर, बुलंदशहर, कुशीनगर, पीलीभीत, सुलतानपुर, कानपुर देहात और ललितपुर में हैं और इनमें 600 सीटों पर काउंसलिंग होगी। यूपी सरकार के मुताबिक, अब प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 10,500 हो गई हैं।