Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेशी सांसद की हत्या में खुलासा, मुंबई के कसाई ने उतारी थी शव की खाल व किए टुकड़े

short by Monika Sharma / on Friday, 24 May, 2024
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अज़ीम अनर की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल सीआईडी ने 24-वर्षीय कसाई को गिरफ्तार किया है जिसे शव की खाल उतारने और टुकड़े करने के लिए 2-महीने पहले मुंबई से कोलकाता बुलाया गया था। कसाई के मुताबिक, शरीर की खाल उतारकर और सारा मांस निकालकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए गए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया।