Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र प्रदेश के मंदिर की दीवारों और फर्श को ₹8 करोड़ के नोटों व सोने से सजाया गया

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 4 October, 2022
आंध्र प्रदेश में देवी वासवी कन्याका परमेश्वरी के 135-साल पुराने मंदिर को नवरात्रि के लिए ₹8 करोड़ के नोटों और सोने के गहनों से सजाया गया। मंदिर की दीवारों पर लगे, फर्श पर बिछे और सीलिंग से लटके नोटों की तस्वीरें सामने आई हैं। मंदिर समिति ने कहा, "यह पब्लिक का योगदान है...पूजा खत्म होने पर इन्हें लौटा दिया जाएगा।"
read more at LatestLY