Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोवैक्सीन व कोविशील्ड के मिश्रण पर अध्ययन को डीसीजीआई ने दी मंज़ूरी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 11 August 2021
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड की खुराकों के मिश्रण को लेकर अध्ययन को मंज़ूरी प्रदान की है। यह अध्ययन वेल्लोर (तमिलनाडु) स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) द्वारा किया जाएगा। इससे पहले, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 18 लोगों पर अध्ययन के बाद कहा था कि टीकों के मिश्रण से बेहतर सुरक्षा मिलती है।