Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑनलाइन सामान बेचने के दौरान पुणे में 65 वर्षीय बुज़ुर्ग के साथ हुई ₹3 लाख की ठगी

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 17 February 2022
पुणे के एक 65 वर्षीय बुज़ुर्ग के साथ ऑनलाइन सामान बेचने के दौरान ₹3 लाख की ठगी हुई। दरअसल, बुज़ुर्ग अपने पुराने टीवी कैबिनेट को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ठग ने उन्हें भुगतान करने के लिए एक क्यूआर कोड भेजा और जैसे ही उन्होंने कोड स्कैन किया उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए।