Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के मद्देनज़र उत्तराखंड में 9 दिन मनाया जाएगा महोत्सव

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 9 January, 2024
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी ज़िलाधिकारियों को 14 जनवरी से 22 जनवरी तक 9 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव मनाने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि ज़िलों व ब्लॉक स्तर पर समितियां बनाकर धार्मिक स्थलों पर कलश यात्रा और झांकियां निकाली जाएं।
read more at ANI