भीलवाड़ा में 2 युवकों पर हमले के बाद इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए की गईं निलंबित
राजस्थान में भीलवाड़ा के ज़िला कलेक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को बताया कि शहर में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित की गई हैं। दरअसल, बुधवार रात सांगानेर इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर हमला कर उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया था। ज़िला कलेक्टर ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
read more at Moneycontrol हिंदी


