महाकुंभ में रील बनाने के लिए बाबा की नकल कर रहा था युवक, उन्होंने जड़ा थप्पड़
प्रयागराज में जारी महाकुंभ में 'हठयोग' वाले बाबा की नकल करने को लेकर बाबा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक बाबा की तरह एक हाथ ऊपर उठाकर उनके साथ चलता हुआ नज़र आ रहा है जिसके बाद नाराज़ बाबा ने उसे थप्पड़ मारा। इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


