25 वर्षीय भारतीय छात्र की बेघर शख्स ने 50 बार हथौड़ा मारकर अमेरिका में की हत्या
अमेरिका में हाल ही में मास्टर्स करने वाले 25-वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की जॉर्जिया के स्टोर में एक बेघर शख्स ने करीब 50 बार हथौड़ा मार-मारकर हत्या कर दी। विवेक उस स्टोर में पार्ट-टाइम नौकरी करता था और विवेक व अन्य कर्मचारियों ने आरोपी को वहां शरण दे रखी थी और वे उसे खाने-पीने का सामान दे रहे थे।
read more at Times Now


