Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मतदान केंद्र पर तबीयत बिगड़ने के बाद छत्तीसगढ़ में बुज़ुर्ग मतदाता की हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 7 May, 2024
जशपुर (छत्तीसगढ़) में मंगलवार को लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के दौरान वोट डालने पहुंचे एक बुज़ुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के पास मिले पहचान-पत्र से उसकी शिनाख्त तारसियुस टोप्पो के रूप में हुई है। बुज़ुर्ग अपने बेटे के साथ मतदान करने पहुंचा था और लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा था।