Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, पुणे-ठाणे में रोकी गई स्क्रीनिंग

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 November, 2022
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ सोमवार को पुणे और ठाणे में प्रदर्शन हुए और फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड ने कहा कि इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। बकौल पुलिस, अव्हाड समेत एनसीपी के करीब 100 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है।