एमपी में बाइक से जा रहे पंचायत सचिव व उनके रिश्तेदार पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत
खंडवा (मध्य प्रदेश) में शनिवार शाम बाइक से जा रहे एक पंचायत सचिव और उनके रिश्तेदार पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों के एक रिश्तेदार ने बताया कि घटना के समय दोनों किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


