कोयंबटूर के AI स्टार्टअप ने कर्मचारियों को दिया ₹14 करोड़ का बोनस
कोयंबटूर (तमिलनाडु) के कोवाई.को नामक एआई स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों को ₹14 करोड़ से अधिक का बोनस दिया है। कंपनी के संस्थापक सरवन कुमार ने कहा, "3 वर्ष पहले मैंने कर्मचारियों से कहा था- तीन साल तक साथ रहो और मैं तुम्हें 6 महीने का वेतन बोनस के रूप में दूंगा।" 140 कर्मचारियों को यह बोनस मिला है।
read more at NDTV Profit


