Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राणा सांगा को 'गद्दार' कहने वाले सपा सांसद के आगरा के घर पर करणी सेना ने किया हमला

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 26 March, 2025
राणा सांगा को 'गद्दार' कहने वाले उत्तर प्रदेश में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है। बकौल पुलिस, करणी सेना ने सुमन के घर पर पथराव किया, बैरिकेडिंग तोड़ी और कुर्सियां फेंकी। इस दौरान पुलिस और करणी सेना के बीच मारपीट हुई जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।