बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बने
जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बन गए हैं। विशाखापत्तनम टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में बेन स्टोक्स को आउट करने के साथ ही बुमराह ने अपने 34वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 39 टेस्ट मैचों में 150 विकेट लिए थे।
read more at NewsBytes हिन्दी


