Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी को 'गलत' आउट दिए जाने पर फैंस ने लगाए चीटर-चीटर के नारे, वीडियो आया सामने

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Monday, 30 December, 2024
ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को 'गलत' आउट दिए जाने पर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने चीटर-चीटर के नारे लगाए जिसका एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के डीआरएस में स्निकोमीटर में कोई स्पाइक नहीं दिखा। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने जायसवाल को कैच आउट दे दिया।