जहांगीरपुरी का हथियार सप्लायर दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद जहांगीरपुरी के राजन नामक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा, "राजन जहांगीरपुरी में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार सप्लाई करता था...उस पर पहले से 67 मुकदमे दर्ज हैं।" बकौल पुलिस, मुठभेड़ में राजन के पैर में गोली लगी और उसके पास से 8 कट्टे व 8 गोलियां बरामद हुई हैं।
read more at Times Now नवभारत


