Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में छात्रा से 'कल को निरोध भी मुफ्त देना पड़ेगा' कहने वाली आईएएस अधिकारी ने मांगी माफी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 29 September, 2022
बिहार में महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष व आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने एक कार्यक्रम में मुफ्त सैनेटरी पैड के सवाल पर छात्रा से ‘कल को निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा’ कहने को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मेरा इरादा अपमानित करना नहीं था।" बकौल अधिकारी, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था।
read more at Twitter