बिहार में भीड़ ने की 9 वर्षीय बच्ची के रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या
बिहार के कटिहार ज़िले में गुरुवार को 9 वर्षीय बच्ची से रेप करने के आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांध दिया और फिर उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर आरोपी को ज़ख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at भाषा


