नासा ने शेयर की ऑरोरा के हरे रंग के प्रकाश के नीचे नज़र आ रही पृथ्वी की सतह की तस्वीर
नासा ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से कैद की गई ऑरोरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में ऑरोरा के हरे रंग के प्रकाश के नीचे पृथ्वी की सतह और प्रकाश के बिंदु दिख रहे हैं। यह तस्वीर तब ली गई जब आईएसएस अमेरिकी राज्य यूटाह के 418 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा था।
read more at Hindustan Times


