Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत व दुनिया में कई जगह डाउन रहा इंस्टाग्राम, फीड रीफ्रेश करने व डीएम में आई दिक्कत

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 2 September 2021
भारत और दुनिया के कई यूज़र्स ने गुरुवार को आईओएस व ऐंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की। डाउनडेटेक्टर के मुताबिक, भारत में सुबह 11:02 बजे इंस्टाग्राम डाउन हुआ। कुछ यूज़र्स के मुताबिक, वे अपनी फीड रीफ्रेश नहीं कर पाए और डायरेक्ट मेसेजेस एक्सेस करने में दिक्कत हुई। फिलहाल आउटेज की वजह का पता नहीं चला है।