Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देरी से पहुंचने पर परीक्षा देने से रोके जाने पर तेलंगाना में छात्र ने की आत्महत्या

short by श्वेता भारती / on Friday, 1 March, 2024
आदिलाबाद (तेलंगाना) में कथित रूप से देरी से पहुंचने पर परीक्षा देने से रोके जाने पर एक छात्र ने सतनाला बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में लिखा है, "मुझे माफ कर दीजिए पापा। पहली बार मेरी परीक्षा छूटी है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।" छात्र का शव बरामद कर लिया गया है।