यूपी में 'सेक्टर मजिस्ट्रेट' लिखी कार की टक्कर से 2 बच्चियों समेत बाइक सवार 4 लोगों की हुई मौत
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार शाम 'सेक्टर मजिस्ट्रेट' लिखी कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपति व उनकी 7 व 8 वर्षीय बच्चियों की मौत हो गई। हादसे में दंपति का एक डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल भी हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार लोग निकाय चुनाव के मतदान के बाद मतपेटियां लेकर लौट रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


