बिहार का शख्स अमरनाथ यात्रा से लौटते समय पैर फिसलने से 300 फीट गहरी खाई में गिरा, हुई मौत
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, अमरनाथ गुफा से दर्शन कर लौटते समय शुक्रवार देर रात काली माता मोड़ के पास पैर फिसलने से 300 फीट गहरी खाई में गिरने से एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विजय कुमार शाह के रूप में हुई है जो बिहार के रोहतास का रहने वाला था।
read more at Times Now नवभारत


