Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रजनीकांत ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, कहा- जो मनोकामना थी वह पूरी हुई

short by तान्या झा / on Sunday, 20 August, 2023
अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को अयोध्या (यूपी) में हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए। पूजा के बाद रजनीकांत ने कहा, "मैं लंबे समय से यहां आना चाहता था। खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी मनोकामना पूरी हुई। अगर ईश्वर ने चाहा तो मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद मैं दोबारा यहां आऊंगा।"