Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान सीएम की बैठक में कुर्सी पर अपना नाम न देखकर भड़के 2 बीजेपी विधायक, मंच से उतरे

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 20 March, 2024
उदयपुर (राजस्थान) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक में बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी और अमृतलाल मीणा मंच पर अपने नाम की कुर्सी न देखकर भड़क गए। दोनों विधायक गुस्से में मंच से नीचे उतर गए और मीणा ने कहा, "जब हमारा नाम ही नहीं तो हम क्यों आएं?" हालांकि, काफी देर बाद दोनों नेता मान गए और मंच पर बैठे।