Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी?

short by gunjan goswami / on Wednesday, 10 April, 2024
अखिल भारत हिंदू महासभा ने किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। हिमांगी का जन्म बड़ौदा (गुजरात) में हुआ था। मुंबई आने के बाद वह इस्कॉन से जुड़ीं और वह अलग-अलग देशों में राम कथा और भागवत कथा कर चुकी हैं। उन्हें 2019 में महामंडलेश्वर की उपाधि मिली थी।